बड़ी खबर: कॉंग्रेस की बड़ी लीडर “रीता बहुगुणा जोशी” कॉंग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल…

0
178

रीता बहुगुणा जोशी ने छोड़ी कांग्रेस। थामा बीजेपी का हाँथ।
कांग्रेस की उत्तर प्रदेश की वरिष्ठ नेत्री रीता बहुगुणा ने कांग्रेस का दामन छोड़ दिया है। वहीँ उन्होंने भाजपा की सदस्यता ले ली है। बहुगुणा ने आज लोगो के सामने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की वहीँ कांग्रेस को आड़े हांथो

लिया। गौरतलब है कि यह नेत्री कांग्रेस में पिछले 24 वर्षों से जुडी थी। पर कांग्रेस में इन्हें अवहेलना ही मिली। इसी से आहत होकर इन्होंने कांग्रेस का दामन छोड़ बीजेपी का दामन साधा है

रीता बहुगुणा जोशी ने कहा कि राहुल गांधी सही नेतृत्व नहीं कर पा रहे हैं। साथ ही कहा कि राहुल गांधी को खून की दलाली वाली बात नहीं कहनी चाहिए थी। सेना का सम्मान कांग्रेस को करना चाहिए था। सपा और बसपा ने उत्तर प्रदेश को बर्बाद किया है । गुंडों का राज है सपा नेतृत्व में वहीँ राहुल गांधी को जनता पसंद नहीं कर रही है। यह सर्जिकल स्ट्राइक भाजपा की बहुत बड़ी उपलब्धि है वहीँ कांग्रेस द्वारा किये काज अपमान से आहत हूँ।

पिता पुत्र के कमज़ोर रिश्तों के कारण टूट सकती है समाजवादी पार्टी

आगामी विधानसभा चुनाव में रीता बहुगुणा जोशी को शिला दीक्षित का मुख्य सहयोगी माना जा रहा था। जिस तरह से कांग्रेस ने ब्राम्हण कार्ड खेलते हुए शीला दीक्षित को मुखमयमंत्री पद का दावेदार बनाया है ,ऐसे में रीता बहुगुणा का साथ छोड़ देना कांग्रेस को कहीं न कहीं नुक्सान पहुंचाएगा।



Comments

comments

share it...