आगरा में भीषण हादसा बिहार-झारखंड के नौ लोगों की मौत

0
89

आगरा में कानपुर-दिल्ली नेशनल हाईवे पर गुरुवार तड़के मंडी समिति के सामने भीषण सड़क हादसा हो गया।स्काॉर्पियो रामबाग की ओर से आ रहे कंटेनर से टकरा गई। हादसे के बाद गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। कंटेनर भी सर्विस रोड पर लटक गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से कार में फंसे लोगों के शवों को निकलवाया। कंटेनर और कार को क्रेन की मदद से हाईवे से हटाया जा सका। 
झारखंड नंबर की स्कॉर्पियो (जेएच 13 डी 5029) एत्मादपुर की ओर से रामबाग की ओर जा रही थी। पुलिस ने बताया कि ये झारखंड के एमडी हिफजुर रहमान के नाम पर पंजीकृत है। कार में चालक सहित 12 लोग सवार थे। एनएच-2 पर शाहदरा फ्लाईओवर से उतरते समय मंडी समिति के सामने गाड़ी बेकाबू हो गई। वह डिवाइडर पर चढ़ गई। 
इसके बाद कार गलत दिशा में आ गई। रामबाग की ओर से कंटेनर आ रहा था। कंटेनर के चालक ने कार को देखकर बचाने का प्रयास किया। मगर, दोनों वाहनों में टक्कर हो गई। टक्कर से स्कार्पियो के परखच्चे उड़ गए। हादसे में आठ लोगों की मौत मौके पर हो गई। एक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। तीन घायलों का उपचार चल रहा है। 

Comments

comments

share it...