गोरखपुर पुलिस ट्रेनिंग स्कूल के 25 कर्मी समेत 128 मिले कोरोना पॉजिटिव,

0
87

गोरखपुर जिले में पहली बार 128 पॉजिटिव मरीज मिले हैं। इनमें शहर के 99 मरीज शामिल हैं। मरीजों में पुलिस ट्रेनिंग स्कूल के 25 कर्मी हैं।

जिले में पॉजिटिव मरीजों की संख्या 1797 पहुंच गई है। इनमें 980 मरीजों का इलाज चल रहा है। जबकि 775 ठीक होकर घर जा चुके हैं। संक्रमित से मरने वालों की बात करें तो यह संख्या 40 से बढ़कर 42 पहुंच गई है। दो मौत मंगलवार को मेदांता और झांसी मेडिकल कॉलेज में हुई है।
जानकारी के मुताबिक लगातार पुलिस कर्मियों के संक्रमित होने के बाद प्रशासन ने एहतियात के तौर पर पुलिस ट्रेनिंग स्कूल के जवानों की जांच कराई थी। इसमें एक साथ 25 कर्मी पॉजिटिव मिले हैं। इसके बाद से स्कूल में हड़कंप मच गया है। इसके अलावा एडीएम फाइनेंस के संक्रमित मिलने के बाद कई कर्मियों ने जांच कराई थी। इनमें चार कर्मी पॉजिटिव मिले हैं।

Comments

comments

share it...