नगर निगम ने ठेकेदार को दिया गाड़ियां उठाने का ठेका,

0
107

ट्रैफिक पुलिस के बाद अब नगर निगम ने भी नो-पार्किंग से गाड़ियों को उठाने का ठेका ठेकेदार को दे दिया है। अपनी नौ क्रेनें भी उसके हवाले कर दी हैं। उसके एवज में ठेकेदार नगर निगम को प्रति क्रेन एक निश्चित राशि देगा। क्रेनों के संचालन पर आने वाला खर्च और ड्राइवर का वेतन भी ठेकेदार ही देगा। इसके एवज में ठेकेदार नगर निगम को प्रति क्रेन प्रति माह 50 हजार रुपये देगा। इसके अलावा ठेकेदार जो अपनी आठ क्रेनें चलाएगा उसके एवज में वह 30 हजार रुपये महीना नगर निगम को देगा।
अपर नगर आयुक्त अमित कुमार का कहना है कि नौ क्रेनों के संचालन पर नगर निगम का जितना खर्च आ रहा था, उससे कम आय थी। इसके अलावा क्रेन कम होने से नगर निगम सभी जगह अभियान भी नहीं चला पा रहा था। उसको देखते हुए निजी फर्म को ठेका दिया गया है।
ठेेके में ये रखी गईं शर्तें :

  • सुबह नौ बजे से रात आठ बजे तक क्रेनें चलाई जाएंगी।
  • चार पहिया का एक हजार और दो पहिया का तीन सौ रुपये नो-पार्किंग शुल्क लिया जाएगा

Comments

comments

share it...