ब्राहम्ण नेता ब्रजेश पाठक बीजेपी के राष्ट्रीय परिषद् के सदस्य बनाए गए…

0
75

ब्रजेश पाठक बीजेपी राष्ट्रीय परिषद्  के सदस्य बनाये गए केरल में २४,२५ को राट्रीय परिषद् में आमंत्रित किया गया है !

वहीँ भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। इस बार राष्‍ट्रीय कार्यकारिणी में 188 लोगों को जगह दी गई है। इस राष्ट्रीय कार्यकारिणी में सदस्यों के अलावा भाजपा के वर्तमान मुख्यमंत्रियों,

उप मुख्यमंत्री, पूर्व मुख्यमंत्रियों, पूर्व उप मुख्यमंत्रियों और विशेष अतिथियों को जगह दी गई है।

भाजपा ने अपनी राष्ट्रीय कार्यकारिणी में 188 सदस्यों को जगह दी है। इस कार्यकारिणी में भाजपा के वरिष्ठ नेता अटल बिहारी बाजपेयी, लाल कृष्‍ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी को जगह दी गई है। इसके अलावा कुल 188 सदस्यों में 11 महिलाओं को स्‍थान मिला है। जोकि कुल सदस्यों के 10 फीसदी से भी कम है।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के अनुसार राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा के साथ अप्रैल में नई कार्यकारिणी की बैठक होना प्रस्तावित की गई है। राष्ट्रीय कार्यकारिणी की नई बैठक बेंगलुरू में हो सकती है।

Comments

comments

share it...