मुख्यमंत्री अख‍िलेश यादव ने सोमवार को अपनी कैबिनेट का विस्तार किया, गायत्री प्रजापति की हुई वापसी

0
126

माननीय अखलेश यादव जी ने  आठवें मंत्र‍िमंडल विस्तार में बर्खास्त गायत्री प्रसाद प्रजापति को फिर से कैबिनेट में शामिल कर लिया.

पिछले दिनों कैबिनेट से हटाए गए मनोज कुमार पांडेय और शिवाकांत ओझा भी दोबारा मंत्र‍िमंडल में शामिल कर लिया गया. कैबिनेट के पिछले विस्तार में हज यात्रा पर होने के कारण शपथ नहीं ले पाए जियाउद्दीन रिजवी को राज्यपाल राम नाईक ने शपथ दिलाई.आठवें विस्तार में रविदास मेहरोत्रा, यासर शाह, अभिषेक मिश्रा, नरेंद्र वर्मा, शंखलाल मांझी और हाजी रियाज अहमद को प्रमोट कर कैबिनेट मंत्री बनाया गया है.

इशरत केस के फाइल  मामले में FIR दर्ज गृह मंत्रालय ने दिए आदेश…

सामाजिक कार्यकर्ता नूतन ठाकुर ने प्रदेश में अवैध खनन को लेकर गायत्री प्रजापती के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. उन्होंने इस बारे में राज्यपाल राम नाईक को चिट्ठी भी लिखी है. नूतन ठाकुर इसके पहले भी लोकायुक्त अदालत से लेकर हर फोरम पर गायत्री के खिलाफ विरोध दर्ज करा चुकी हैं.

सामाजिक कार्यकर्ता नूतन ठाकुर का तर्क है कि प्रजापति के खिलाफ भष्टाचार  के गंभीर आरोप हैं. उन्हें तब बर्खास्त किया गया था, जब इलाहाबाद हाई कोर्ट के आदेश पर हुई सीबीआई जांच रिपोर्ट अदालत के सामने दाखिल की गई थी. उन्होंने यह भी कहा कि जिस आधार पर किसी मंत्री को बर्खास्त किया गया है, उसके बने रहते उसे दोबारा कैबिनेट  में कैसे शामिल किया जा सकता है?

Comments

comments

share it...