यमुना एक्सप्रेसवे की पुलिस चौकी से 300 मीटर दूरी पर महिला की हत्या कर शव जलाया

0
46

घटना थाना खंदौली क्षेत्र की है। शनिवार की सुबह खेतों पर आए ग्रामीणों ने यमुना एक्सप्रेसवे किनारे झाड़ी में महिला का अधजला शव पड़ा देखा। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन की। घटनास्थल पर शव के सिवाय ऐसा कुछ भी नहींं मिला, जिससे मृतका की पहचान हो सके। महिला साड़ी पहने थी, जो जल चुकी है। 

Comments

comments

share it...