लापता किसान की खून से सनी लाश रेलवे ट्रैक पर मिली,

0
90

थरियांव थाना क्षेत्र के अतरहा मोहनपुरवा गांव निवासी रामखेलावन लोधी का बेटा जयसिंह लोधी (40) गांव में किसानी करता था। वह चार भाइयों में बड़ा था। घर से तीन किलोमीटर दूर एकारी रेलवे क्रासिंग पर दोनों ट्रैकों के बीच ग्रामीणों ने उसका शव पड़ा देखा। परिजन मौके पर पहुंचे।भाई रामनरेश, छोटे भाई शिवकरन ने बताया कि गांव के दुर्गा पंडाल में रात करीब 12 बजे तक जय सिंह को देखा गया था। उसके बाद गायब हो गया था। रात को घर नहीं आए थे। एक विधवा महिला के साथ संबंध में थे। इस बात को पूरा गांव जानता था।

महिला से प्रेम प्रसंग के चलते जय सिंह ने शादी नहीं की थी। महिला का दामाद भी साथ रहने लगा था। महिला के तीन बेटे हैं। महिला का एक बेटा और दामाद प्रेम प्रसंग का विरोध करते थे। परिजनों वे आरोप लगाया कि महिला के बेटे और दामाद ने जय सिंह की हत्या की है और आत्महत्या दर्शाने के लिए शव को रेलवे ट्रैक पर फेंका है।वे दोनों घर से गायब भी हैं। इधर, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला कसा होने के निशान की पुष्टि हुई है।

Comments

comments

share it...