गृह मंत्रालय ने ब्रजेश पाठक की वाई श्रेणी से सुरक्षा बढ़ाते हुए जेड़ श्रेणी कर दी है।

0
548

गृह मंत्रालय ने बसपा छोड़कर भाजपा में आए बाहुबली और पूर्वांचल का बड़ा नाम रहे ब्रजेश पाठक की वाई श्रेणी से सुरक्षा बढ़ाते हुए जेड़ श्रेणी कर दी है।

ब्रजेश पाठक की गिनती की पूर्वाचंल के दबंग नेताओं में होती है। कुछ दिनों पूर्व ही बसपा छोड़कर पाठक भाजपा में शामिल हुए थे। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने खुद उन्हें दिल्ली में भाजपा की सदस्यता दिलाई थी।

उनके अलावा माफिया डान ब्रजेश सिंह के भतीजे सुशील सिंह को वाई श्रेणी की सुरक्षा दी गई है। ब्रजेश सिंह निर्दलीय एमएलसी हैं तो उनके भतीजे सुशील सिंह भाजपा से विधायक हैं। हालांकि धानपुरा से विधायक उनके भतीजे सुशील सिंह के अनुसार ब्रजेश सिंह भी भाजपा में हैं।

इसके अलावा सपा नेता अभय सिंह की सुरक्षा भी केंद्र सरकार ने बढ़ा दी है। हालांकि इसके पीछे मौजूदा चुनावों को प्रमुख कारण माना जा रहा है, जिसमें राजनीतिक रंजिश के कारण किसी तरह की अनहोनी को देखते हुए बाहुबलियों की सुरक्षा बढाई गई है।

 

Comments

comments

share it...