चचेरे भाई ने किया 12 साल की बालिका से दुष्कर्म,

0
57

मैनपुरी में शर्मनाक मामला सामने आया है। औंछा थाना क्षेत्र के एक गांव में युवक ने 12 वर्षीय रिश्ते की चचेरी बहन के साथ दुष्कर्म किया। हालत बिगड़ने के बाद इलाज न मिलने के कारण बालिका की मौत हो गई। पुलिस से शिकायत करने पर आरोपी ने जानमाल की धमकी दी। इतना ही नहीं आरोपी पक्ष ने शव को जबरन गांव के बाहर ही दफना दिया। बुधवार को मृतका के ताऊ के घर पहुंचने के बाद शाम पांच बजे एसपी से मामले की शिकायत की गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, हत्या के अलावा पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पीड़िता के भाई की तहरीर में कहा गया है कि 26 अगस्त की शाम सात बजे आरोपी युवक 12 वर्षीय बहन को बहला फुसलाकर बाजरा के खेत में ले गया। यहां उसके साथ दुष्कर्म किया गया। काफी देर तक बहन जब घर नहीं पहुंची तो उसकी खोजबीन की गई। रात करीब 10 बजे बहन खून से लथपथ बाजरा के खेत में मिली। 

आरोपी युवक के परिजनों ने बहन को इलाज के लिए नहीं ले जाने दिया। इससे 27 अगस्त की सुबह करीब 11 बजे उसकी मौत हो गई। पुलिस से शिकायत करने पर उसे जानमाल की धमकी दी गई। आरोपियों ने जबरन शव को गांव के बाहर जमीन में दफना दिया। 

Comments

comments

share it...