अफसर की पत्नी से करी दोस्ती, फिर अश्लील वीडियो कॉल कर लिया स्क्रीन शॉट ,

0
222

फेसबुक पर युवतियों से दोस्ती गांठकर ब्लैकमेलिंग करने वाले बदमाश ने लखनऊ के विभूतिखंड निवासी वाणिज्य कर अफसर की पत्नी को शिकार बनाया। गिरोह ने एक लड़की की प्रोफाइल बनाकर महिला को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी। इसके बाद आधी रात को बदमाश ने अश्लील वीडियो कॉल करके महिला का स्क्रीन शॉट ले लिया।अब वह स्क्रीन शॉट दिखाकर महिला को ब्लैकमेल कर रहा है। पीड़िता ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया है। विभूतिखंड थाना के इंस्पेक्टर राजीव द्विवेदी ने बताया कि अधिकारी की पत्नी की फेसबुक प्रोफाइल पर सोमवार को साक्षी पटेल नाम की आईडी से फ्रेंड रिक्वेस्ट आई थी।

उन्होंने साक्षी की प्रोफाइल देखी और लड़की समझकर उसकी रिक्वेस्ट स्वीकार कर ली। साक्षी ने उन्हें हाय का मेसेज भेजा तो जवाब में अधिकारी की पत्नी ने भी उसे गुड मॉर्निंग का धार्मिक वीडियो भेज दिया। अगले दिन रात को कथित साक्षी ने फेसबुक मेसेंजर पर कॉल की। महिला के पति ने कॉल देखी तो पत्नी से बात करने को कहा।

हालांकि, उन्होंने बात करने से इनकार करते हुए पति से ही कॉल रिसीव करने के लिए कहा। अधिकारी ने लड़की की कॉल होने के चलते मना कर दिया। इसके बाद महिला ने फेसबुक मेसेंजर की कॉल उठाई तो होश उड़ गए। दूसरी तरफ एक लड़का अश्लील अवस्था में था। महिला ने तत्काल कॉल डिसकनेक्ट कर दी।

Comments

comments

share it...