यमुना नदी में डूबे चार दोस्त, गोताखोरों ने तीन को बचाया,

0
157
DJLI`YSF³FF ¸FZÔ £F°FSZ IZY d³FVFF³F IZY ¶FSF¶FS ´FW¼¨FF ´FF³Fe

यूपी के शामली जनपद में रविवार शाम को यमुना नदी में स्नान करते वक्त हरियाणा के पानीपत शहर के चार युवक डूब गए। गोताखोरों ने तुरंत यमुना में कूदकर इनमें से तीन को तो सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जबकि एक युवक की रात तक भी तलाश जारी थी।पानीपत के हरि चौक निवासी सुनील बंसल (19) अपने दोस्त रवि, दीपक और निगम रविवार शाम यमुना में नहाने आए थे। चारों दोस्त हैं। इसी दौरान यमुना पुल से 500 मीटर पहले मोड़ पर बने गहरे कुंड में चारों दोस्त डूबने लगे, तो उन्होंने शोर मचा दिया। पुलिस के अनुसार शोरशराबा होने पर यमुना पुल पर तैनात 6 गोताखोरों ने तुरंत यमुना में छलांग लगा दी। कुछ ही देर में गोताखोरों ने तीन दोस्तों रवि, दीपक और निगम को यमुना से सकुशल बाहर निकाल लिया, लेकिन सुनील बंसल का कोई पता नहीं चल सका। इस दौरान कैराना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। 

वहीं गोताखोरों ने सुनील की तलाश यमुना में रात नौ बजे तक की लेकिन कोई पता नहीं सका। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि यमुना में डूबे तीन युवकों को बचा लिया गया है, उनके परिजन उन्हें ले गए थे, जबकि चौथे युवक की तलाश में छह गोताखोर लगाए गए हैं उसकी तलाश जारी है।

Comments

comments

share it...