हेड कांस्टेबल ने थाने को लिखा पत्र- मैं नौकरी करूं या छोड़ दूं, या फिर आत्महत्या कर लूं

0
123
news by amar ujala
news by amar ujala

आगरा के थाना एमएम गेट के हेड कांस्टेबल श्याम सिंह ने थाना के व्हाट्स एप ग्रुप पर पत्र भेजकर कहा है कि मैं नौकरी करूं या छोड़ दूं, या फिर आत्महत्या कर लूं। इस पत्र की जानकारी से अधिकारियों में हड़कंप मच गया। पत्र को ग्रुप से हटा दिया गया। वहीं सिपाही से भी अधिकारियों ने बात की।दरअसल हेड कांस्टेबल श्याम सिंह की पत्नी की तबीयत खराब हो गई थी। उन्होंने थाना प्रभारी निरीक्षक शिव प्रकाश सोनकर से 18 अगस्त को छुट्टी ली। तीन दिन के लिए अनुमति मिल गई। 21 को श्याम सिंह को ड्यूटी पर आना था। हेड कांस्टेबल के मुताबिक, पत्नी की तबीयत खराब थी। 

पत्नी को दूसरे अस्पताल में शिफ्ट किया गया। वो फिर से छुट्टी लेने आया। उस समय इंस्पेक्टर छुट्टी पर थे। थाना का प्रभार एसआई उमेश कुमार पर था। वो छुट्टी का प्रार्थनापत्र दे गए। इसके बाद प्रभारी को फोन पर भी अवगत करा दिया। इसके बावजूद 24 अगस्त को उनकी गैरहाजिरी लगा दी गई। सिपाही ने पत्र में लिखा है कि इस तरह नौकरी करना मुश्किल है। वो नौकरी छोड़ दे या फिर आत्महत्या कर ले। यह पत्र सोमवार को थाना के व्हाट्स एप ग्रुप पर आया। मामले की जानकारी अधिकारियों को भी हो गई।

थाना प्रभारी निरीक्षक शिव प्रकाश सोनकर ने बताया कि हेड कांस्टेबल 22 और 23 अगस्त को गैर हाजिर थे। इसलिए रपट लिखी गई थी। उस समय मैं खुद छुट्टी पर था। 24 अगस्त को हेड कांस्टेबल को छुट्टी मांगने पर दी गई थी। वो 27 अगस्त तक छुट्टी पर हैं। छुट्टी देने के लिए मना नहीं किया गया। उधर, सीओ कोतवाली अब्दुल कादिर ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। जांच कराई जाएगी।

Comments

comments

share it...