यूपी: दुष्कर्म का विरोध करने पर चार लोगों ने महिला को जहर देकर मार डाला,

0
53
प्रतिकारात्मक फोटो केस लीक

मथुरा के थाना बरसाना क्षेत्र में शुक्रवार को दुष्कर्म में नाकाम होने पर चार युवकों ने एक महिला को जबरन जहर पिला दिया। देर रात अस्पताल में महिला की मौत हो गई। महिला के पति ने गांव के ही चार लोगों पर आरोप लगाया है। उसका कहना है कि आरोपियों ने उसकी पत्नी की वीडियो क्लिपिंग भी बनाई है। वो उसे ब्लैकमेल करना चाह रहे थे। पत्नी के विरोध करने पर उसे जहर देकर मार डाला। पति की तहरीर पर पुलिस जांच में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि महिला ने जहर खाया है।

शुक्रवार शाम को महिला घर में अकेली थी। उसका पति दोपहर में सत्संग के आयोजन में गया हआ था। महिला की एक बेटी की शादी हो चुकी है। बड़ा बेटा अपनी बुआ के यहां मथुरा और छोटा बेटा गांव में खेल रहा था। आरोप है कि तभी गांव के चार लोग घर में घुस आए और महिला से जबरदस्ती करने लगे। 

इस मामले में बरसाना थाने में दी गई तहरीर में महिला के पति का कहना है कि घर लौटने पर उसकी पत्नी ने उसे जो बताया, उसके अनुसार आरोपियों ने पत्नी की वीडियो क्लिप बनाई। दुष्कर्म का विरोध करने पर उसे कोई जहरीला पदार्थ पिला दिया गया। पति ने बताया वो तत्काल पत्नी को लेकर मथुरा के अस्पताल में पहुंचा, जहां देर रात उसकी मौत हो गई। 

‘महिला ने जहर खाया है’
पुलिस वालो को पति की तहरीर मिल गई है। महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। अभी जो बात सामने आ रही है उसके मुताबिक महिला ने जहर खाया है। पूरे प्रकरण की जांच कराई जा रही है। अगर कोई दोषी होगा तो उसके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 

Comments

comments

share it...