आगरा: रात में घर की छत पर सो रहे परिवार पर तेजाब का हमला,

0
57

आगरा के थाना शाहगंज के कोलिहाई मोहल्ले में रविवार रात को छत पर सो रहे परिवार पर तेजाब डाल दिया गया। इससे चार लोग झुलस गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिजनों ने एक युवक पर तेजाब डालने का आरोप लगाया है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

घटना रात तकरीबन दो बजे की है। शाहगंज के कोलिहाई निवासी असलम पुत्र अब्दुल सलाम रात में बच्चों, पत्नी के साथ घर की छत पर सो रहा था, तभी अचानक बच्चों और पत्नी के चिल्लाने की आवाज आने से जाग गए। उन्होंने देखा कि उनकी पत्नी और अन्य तेजाब से झुलसे हुए हैं। ये देख असलम घबरा गए। आनन-फानन में सभी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिला अस्पताल से महिलाओ को लेडी लॉयल अस्पताल रेफर किया गया है। 

इस हमले में असलम का पुत्र 18 वर्षीय बेटा साहिल, भाई फुरकान (उम्र करीब 26 वर्ष), पुत्री एल्मा (उम्र करीब 17 वर्ष ), पत्नी रेशमा  (उम्र करीब 38 वर्ष) तेजाब से गंभीर रूप से झुलस गए हैं। मामले की जानकारी देते हुए सीओ लोहामंडी अर्चना सिंह ने बताया कि असलम का घर घनी आबादी में है। पूछताछ में परिवार के लोगों ने बताया कि पड़ोस में रहने वाले एक युवक से विवाद है। उसी पर शक जताया है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

Comments

comments

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here