एकतरफा इश्क में पागल युवक ने दूल्हे पर चलाई थी गोली,

0
107

प्रतापगढ़ : रानीगंज थाना क्षेत्र के सरायशेर खां लोहारतारा निवासी प्रेम कुमार सिंह (35) दिल्ली में लेदर जैकेट की कंपनी में काम करता था। चचेरी बहन की शादी में शामिल होने के लिए वह रविवार को अपनी ससुराल बिहारगंज लोहंगपुर पहुंचा। वहां से सोमवार को अपने घर आया। मंगलवार की शाम उसके कोटेदार चाचा निगम सिंह की बेटी मीनाक्षी की शादी थी। बारात दिल्ली के प्रेम विहार से आई थी। रात करीब साढ़े 10 बजे द्वारपूजा के दौरान अचानक फायरिंग हुई। इस दौरान प्रेम कुमार सिंह को गोली लग गई।

घटना के बाद वैवाहिक कार्यक्रम में भगदड़ मच गई। आननफानन में परिजन उसे मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के चाचा निगम सिंह ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि सराय शेर खां (अड़ार) निवासी विवेक सिंह खुन्नस के कारण उनकी बेटी की शादी में अड़ंगा डाल रहा था। दो महीने पहले वर पक्ष के लोग सगाई करने उनके घर आ रहे थे तो गांव के बाहर रास्ते में विवेक सिंह ने रोककर धमकी भी दी थी। वर पक्ष के लोगों ने इस बात को खुन्नस समझकर कर नजरअंदाज कर दिया था।

द्वारपूजा के समय विवेक ने दूल्हे को मारने के लिए गोली चलाई थी, मगर प्रेम बीच में आ गया। गोली उसे लग गई। जिससे उसकी मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने विवेक सिंह व उसके साथी फिरोज व एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने बुधवार भोर में पुलिस ने मुख्य आरोपी विवेक सिंह को दबोच लिया। देर शाम उसका साथी भी पुलिस के हत्थे चढ़ गया। सीओ रानीगंज अतुल अंजान त्रिपाठी ने बताया कि दोनों से पूछताछ चल रही है।

द्वारपूजा के दौरान दुल्हन के चचेरे भाई की गोली मारकर हत्या के बाद भगदड़ मच गई थी। बराती भी जान बचाकर छिप गए थे। पुलिस के पहुुंचने के बाद दूल्हा समेत बराती वापस आए। पुलिस की मौजूदगी में रात को वैवाहिक रस्में निभाई गईं। बुधवार की सुबह बिना दुल्हन के ही बरात लौट गई।

Comments

comments

share it...