ओडिशा : तांत्रिक ने महिला से 79 दिनों तक किया दुष्कर्म,

0
46

ओडिशा के बालासोर में तांत्रिक ने महिला के साथ उसके ढाई साल के बेटे के सामने 79 दिनों तक दुष्कर्म किया। पुलिस ने शुक्रवार को बंद कमरे से महिला और उसके बच्चे को छुड़ा लिया। हालांकि, आरोपी भागने में सफल रहा। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की है कि उसके पति और ससुराल वालों ने वैवाहिक कलह को सुलझाने के लिए उसे तांत्रिक के साथ रहने के लिए मजबूर किया था। महिला की शादी 2017 में हुई थी। तांत्रिक ने ससुराल वालों को आश्वासन दिया था कि अगर वह कुछ महीनों तक उसके साथ रहेगी तो कलह को सुलझा लेगी।

महिला के अनुसार जब उसने ऐसा करने से इनकार किया तो उसकी सास ने उसे बेहोश कर दिया। उसे जब होश आया तो अपने को तांत्रिक के कमरे में पाया। परिवार के लोग बेटे को भी वहीं छोड़ गए थे। 28 अप्रैल को तांत्रिक अपना मोबाइल फोन कमरे में छोड़ कर कहीं गया हुआ था। तब महिला ने  फोन कर मायके वालों को बताया।

Comments

comments

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here