कमला नगर लूट का एक बदमाश पुलिस ने किया गिरफ्तार

0
101

आगरा के कमला नगर स्थित भगवान नगर में तीन जनवरी की शाम को एक फैक्टरी मैनेजर सुनील सिंघल के घर में घुस कर लूट करने वाला अभियुक्त सोनू पंजाबी उर्फ रोहित पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया। एसएसपी ने बताया कि लूटे गए 6.5 लाख में से 5.5 लाख, एक मोटर साइकिल, तमंचा और कारतूस बरामद हुआ है। आरोपी ने पूछताछ पर बताया कि घर में लूट के दौरान कुल 6.5 लाख ही मिले थे। शेष एक लाख दूसरे अभियुक्त कुलदीप जाटव के पास हैं। घर से केवल साढ़े छह लाख ही लूटने की पुष्टि वादिनी और उसके पति ने भी की है, जबकि घटना के दिन लूट की राशि 12 लाख लिखाई गई थी।
ये हुई थी वारदात
शिव अपार्टमेंट में दूसरी मंजिल पर फ्लैट में रहने वाले सुनील सिंघल सोमवार शाम को ड्यूटी पर गए हुए थे। पत्नी रेनू सिंघल घर में अकेली थी। बेटा कृष्णा उर्फ कृष पार्क में घूमने गया था। बेटी आस्था ट्यूशन पढ़ने गई थी। शाम छह बजे दो बदमाश उनके फ्लैट में आए। पत्नी को बंधक बना लिया, पिटाई की। बेटे के आने पर उसे भी पीटा। 12 लाख रुपये लूटने के बाद बदमाश भाग निकले थे।

Comments

comments

share it...