दिल्ली में दरिंदगी की हदें पार

0
92

देश की राजधानी दिल्ली के विवेक विहार इलाके में गणतंत्र दिवस के दिन हुई घटना में दरिंदगी की हदें पार कर दी गईं। इस घटना ने पूरे देश को ही शर्मसार कर दिया। शुक्रवार को पीड़िता के साथ ही हैवानियत का एक ऐसा वीडियो सामने आया, जिस देख दिल दहल उठा। वीडियो में दिख रहा कि एक कमरे में बंद कर एक लड़का व महिला दरिंदों की तरह महिला पर डंडे और बेल्ट बरसा रहे हैं। महिला को जानवरों की तरह पीटा जा रहा है। महिला रहम की भीख मांग रही है, महिला को नंगा करने की बात की जा रही है। महिला पानी मांग रही है तो उसे पेशाब पिलाने की बात की जा रही है। कमरे में ही उसके कैंची और उस्तरे से बाल काटे जा रहे हैं। इन सब का वीडियो भी आरोपियों ने बनाकर वायरल किया। सूत्रों का कहना है कि वीडियो इसलिए वायरल किया गया ताकि लोगों में उनके प्रति खौफ बना रहे।

सूत्रों का कहना है कि महिला को अधमरा करने के बाद महिलाओं ने अपने सामने ही अपने लड़कों से उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म करने के लिए कहा। हालांकि इसका वीडियो नहीं बनाया गया, लेकिन महिला के साथ जो कुछ भी हुआ उसने पूरे देश को हिला कर रख दिया है। महिला रहम की भीख मांगते-मांगते बेहोश हो गई, लेकिन इतनी दरिंदगी करने के बाद भी इनका गुस्सा नहीं थमा। पीड़िता के चेहरे पर कालिख पोतकर उसे गली-गली घुमाकर इसका वीडियो बनाकर भी वायरल किया गया। शुक्रवार को महिला की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर देखा गया तो लोगों ने उसकी जमकर आलोचना की। 

Comments

comments

share it...