लरामपुर: शक्तिपीठ की आराधना करने के बाद मुख्यमंत्री योगी ने की गौसेवा

0
39

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बलरामपुर देवीपाटन शक्तिपीठ में रात्रि विश्राम के बाद बुधवार सुबह शक्तिपीठ की उपासना की और इसके बाद परिसर स्थित गौशाला गए। वहां उन्होंने गायों को हरा चारा खिलाकर गौ सेवा की।

इससे पहले पूर्व रात्रि में मुख्यमंत्री योगी ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के साथ स्थानीय जनप्रतिनिधियों तथा पार्टी पदाधिकारियों से चर्चा की।

मुख्यमंत्री ने हिंदू जागरण मंच और विश्व हिंदू महासंघ के पदाधिकारियों से भी मुलाकात कर चर्चा की। बुधवार सुबह मुख्यमंत्री तुलसीपुर से गोरखपुर के लिए रवाना हो गए।

शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार की शाम को पहुंचे। इससे पूर्व श्रावस्ती जिला के मुख्यालय भिनगा से लाइव प्रसारण के माध्यम से कलेक्ट्रेट एनआईसी सभागार में सभी विभागों के अधिकारियों ने सीएम का संबोधन सुना। अपने संबोधन में योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने की दिशा में सभी अधिकारी कार्य करें। प्रदेश सरकार ने कोरोना महामारी को लेकर हर स्तर पर प्रयास किया कि जनहानि न होने पाए।

Comments

comments

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here