शोहदों से तंग खिलाड़ी का टूट रहा सपना

0
29

लालगंज कोतवाली के एक गांव में ननिहाल में रहने वाली किशोरी धाविका बनने का सपना देख रही थी। चंडीगढ़ में पढ़ाई के दौरान वह दौड़ प्रतियोगिता में जीत हासिल करते हुए आगे बढ़ रही थी। लॉकडाउन में परिवार समेत वह अपने ननिहाल आकर रहने लगी। वहां दौड़ की प्रैक्टिस करते हुए अपना सपना पूरा करने का प्रयास करने लगी। इस दौरान गांव के कुछ मनचले उसे परेशान करने लगे। आए दिन उसके साथ अभद्रता करने के साथ ही वीडियो बनाने लगे। दौड़ लगाते समय सुनसान स्थान पर छेड़खानी की।

उनकी हरकतों से आजिज छात्रा ने प्रैक्टिस बंद कर दिया। जिसके बाद मनचले उसके मोबाइल पर अश्लील मैसेज भेजने लगे। परेशान छात्रा ने आपबीती मां को सुनाई। जिसके बाद मां-बेटी ने पुलिस से शिकायत की, मगर कोई कार्रवाई नहीं हुई। जिससे मनचलों का हौसला बढ़ता रहा। बृहस्पतिवार को पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से इंसाफ की गुहार लगाते हुए समस्या बताई। एसपी सतपाल अंतिल ने मामले की तत्काल जांच कर मुकदमा दर्ज करते हुए कार्रवाई का निर्देश लालगंज कोतवाल को दिया

Comments

comments

share it...