अयोध्या की महिलाओं ने कई मुद्दे उठाए,

0
74

समाजसेविका रत्ना जायसवाल ने कहा कि वह मौजूदा सरकार के कामकाज से खुश हैं। हालांकि, सरकार से उम्मीदें भी हैं। रत्ना के अनुसार हर महिला चाहती है कि उसे भी रोजगार मिले। गरीब वर्ग की महिलाओं को तो इसका फायदा मिल रहा है, लेकिन मध्यमवर्गीय महिलाओं को अभी इसका फायदा नहीं मिल पा रहा है। 

मंशा शर्मा ने कहा कि पहले के मुकाबले काफी बेहतर विकास कार्य हुए हैं। वर्तमान सरकार के कामकाज से भी खुश हैं। भावना ने महंगाई का मुद्दा उठाया। कहा कि महंगाई के चलते सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है। 

समाजवादी पार्टी की महिला नेता मुस्कान ने कई मुद्दे उठाए। कहा कि पहले की सरकार ने महिलाओं के लिए कई योजनाओं को शुरू किया था। मौजूदा सरकार ने समाजवादी पेंशन, विधवा पेंशन समेत कई तरह की योजनाओं को बंद कर दिया। आज विधवा, दिव्यांग महिलाएं सब परेशान हैं। महंगाई बढ़ती जा रही है। महिलाएं भी असुरक्षित हैं। अस्पतालों की हालत काफी खराब है। सीटी स्कैन की सुविधा नहीं है। 

भारती सिंह ने कहा कि पिछली सरकार में अपराधियों को बढ़ावा दिया जाता था। अब हालात अलग है। अपराधियों में एक तरह का डर रहता है। महिलाओं का उत्पीड़न रूका हुआ है। महंगाई और विकास कार्य पर भारती ने कहा कि पूरे देश ने कोरोना की मार झेला है। लॉकडाउन लगा तो कुछ नुकसान तो सभी को हुआ है। हम एक परिवार चलाते हैं तब हमारे सामने तमाम दिक्कतें आती हैं, सरकार तो पूरा देश चला रही है। 

सरकार के सामने न जाने कितनी दिक्कतें आती होंगी। इसलिए हम सभी को सरकार को सपोर्ट करना चाहिए। भारती ने आगे कहा, अयोध्या में 18 कुंड विलुप्त हो चुका था। अब फिर से इसे सही किया जा रहा है। सरकार को हमें भी साथ देना चाहिए। 

शक्ति सिंह ने कहा कि मंदिर बनने से यहां के स्थालीय लोगों को काफी फायदा मिलेगा। विदेशों से पर्यटक आएंगे तो यहां के युवाओं को रोजगार भी मिलेगा। सरस्वती ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी के विकास कार्य काफी अच्छे हैं। अयोध्या का नाम आज देश विदेश में हो रहा है। 

आरती सिंह ने भी महिलाओं के रोजगार का मुद्दा उठाया। कहा कि विकास कार्य तो बहुत अच्छे हो रहे हैं, लेकिन महिलाओं को थोड़ी मदद मिले तो और भी अच्छा होगा।

Comments

comments

share it...