कई राज्यों में मुसीबत, बंगाल की खाड़ी की नम हवाओं और बर्फबारी की मार

0
74

पहाड़ों पर बर्फबारी ने मुसीबत बढ़ा दी है। कई राज्यों में बादल छाए रहेंगे, इसलिए कड़क धूप नहीं निकलने से ठंडक कायम रहेगी। ऐसे में राज्यों में मौसम का हाल जानना जरूरी है कि कब तक ठिठुरन का सिलसिला जारी रहेगा।
राजधानी दिल्ली:  मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार बुधवार को गणतंत्र दिवस पर मौसम सर्द बना रहा। हालांकि ठंड बीते दिन की तुलना में कुछ कम रही। गुरुवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 18 डिग्री रहने की उम्मीद है। वहीं न्यूनतम तापमान 5 डिग्री तक लुढ़क सकता है। 
राजस्थान: राजस्थान में भी अगले कुछ दिनों तक लोगों को ठंड से राहत मिलते नहीं दिख रही है। राजधानी जयपुर समेत कई शहरों में अधिकतम तापमान 19 डिग्री रहने के अनुमान है। जबकि न्यूनतम तापमान 7 डिग्री तक जा सकता है।बर्फबारी के कारण मुसीबतें और बढ़ गई। शिमला, कुल्लू समेत अन्य इलाकों में पानी व यातायात सेवाएं बाधित हो गई हैं। अगले कुछ दिनों में कई इलाकों में बारिश और बर्फबारी होगी। 
उत्तराखंड: कई दिनों से लगातार हो रही बारिश और बर्फबारी का सिलसिला थमेगा। राज्य के अधिकतर शहरों में लोग आज धूप का आनंद ले सकेंगे। 
उत्तर प्रदेश में बारिश के आसार: राज्य में अगले कुछ दिनों में शीत लहर कहर मचाती रहेगी। लखनऊ समेत प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।
बिहार: अगले दो-तीन दिनों में ठंड बढ़ सकती है। पारा तीन से पांच डिग्री तक लुढ़क सकता है। राज्य के कई जिलों में आज अधिकतम तापमान 20 डिग्री तक रह सकता है तो वहीं न्यूनतम तापमान 7 डिग्री तक दर्ज गिर सकता है।
झारखंड: बंगाल की खाड़ी से आ रही नम हवाओं के चलते झारखंड के कई हिस्सों में ठंड बरपा रही है। झारखंड के उत्तर पूर्वी हिस्सों में बारिश का अनुमान लगाया है। 

Comments

comments

share it...