कैलाश विजयवर्गीय ने एएमयू में पोस्टर लगाकर निंदा के मामले को निंदनीय बताया

0
61

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने मैरिस रोड स्थित आवास पर पहुंचकर पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया।
गमगीन परिजनों को इस दुख की घड़ी में सहनशक्ति रखने की सांत्वना दी। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को कुशल प्रशासक व लोकप्रिय राजनेता बताया। 

एएमयू वीसी तारिक मंसूर द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि देने पर एएमयू में पोस्टर लगाकर निंदा के मामले को निंदनीय बताया। उन्होंने कहा कि देश तोड़ने की मानसिकता वाली एक विचारधारा अलीगढ़ सहित पूरे देश में कार्य कर रही है। 

देश तोड़ने की मानसिकता वाली विचारधारा मोदी के दौड़ते विकास रथ को रोकने का प्रयास कर रही है लेकिन देश और देश की जनता इस प्रकार की मानसिकता को कभी स्वीकार नहीं करेगी। ऐसी मानसिकता वाले लोग बेनकाब होंगे।

भाजपा का सपा और कांग्रेस पर निशाना
वहीं, कल्याण सिंह के निधन पर सपा और कांग्रेस के नेताओं द्वारा उन्हें श्रद्धांजलि नहीं देने पर भी सियासत शुरू हो गई है। पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को अंतिम विदाई देने के लिए कांग्रेस और सपा नेताओं के नहीं आने पर भाजपा ने दोनों ही दलों पर निशाना साधा है। पिछड़े वर्ग के कद्दावर नेता कल्याण को श्रद्धांजलि नहीं देने के मुद्दे के जरिये भाजपा पिछड़े वोट बैंक को साधने में भी जुट गई है।

Comments

comments

share it...