कोरोना वैक्सीन लगवाने वाली सात महिला कांस्टेबल की हालत बिगड़ी

0
20

महिला कांस्टेबल राम जन्मभूमि के तीन चेकिंग बूथों पर तैनात थीं। अचानक उनके अस्वस्थ हो जाने से हड़कंप मच गया। इस पर डॉक्टरों का कहना है कि घबराने की कोई बात नहीं है। यह सभी सामान्य लक्षण हैं। वैक्सीन लगवाने के बाद इस तरह की मुश्किलें हो सकती हैं। उन्होंने बताया कि सभी का ब्लड प्रेशर सामान्य है और उनकी हालत भी ठीक है।

बता दें कि उत्तर प्रदेश में शुक्रवार को 84109 स्वास्थ्यकर्मियों और फ्रंटलाइन वर्कर का टीकाकरण किया गया। इस तरह अब तक प्रदेश में पहले चरण में 713530 लाभार्थियों का टीकाकरण किया जा चुका है। 11 फरवरी को फ्रंटलाइन वर्कर्स के लिए फिर से टीकारण का सत्र चलेगा। इसके बाद 18 और 19 फरवरी को टीकाकरण किया जाएगा।

Comments

comments

share it...