खेत में बेहोश मिली विवाहिता, दुष्कर्म का आरोप

0
48

घटना अमरोहा देहात थानाक्षेत्र की है। क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती की शादी तीन साल पहले बिजनौर जनपद के एक गांव निवासी युवक के साथ हुई थी। विवाहिता का पिछले एक साल से पति और ससुराल वालों से विवाद चल रहा है। फिलहाल विवाहिता अपने मायके में पिता के घर थी। आरोप है कि बुधवार को विवाहिता का नंदोई, जेट और ननंद घर आए थे। यहां विवाहिता को समझा कर बिजनौर लेकर जाने के लिए निकले थे। इसके बाद विवाहिता संदिग्ध हालात में एवजाबाद गांव के जंगल में बाजरे के खेत में बेहोश हालत में मिली। सूचना मिलते ही एसओ सुनील कुमार फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने विवाहिता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। होश में आने पर विवाहिता ने अपने नंदोई, जेट और ननद पर दुष्कर्म का आरोप लगाया। दुष्कर्म का मामला सामने आते ही पुलिस में हड़कंप मच गया। मौके पर फोरेंसिक टीम को बुला लिया गया। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर जांच पड़ताल की, लेकिन ऐसा कोई साक्ष्य नहीं मिला, जिससे दुष्कर्म की घटना घटित होना साबित हो सके। प्राथमिक जांच के बाद पुलिस घटना पूरी तरह संदिग्ध मान रही है। सीओ सिटी सतीश पांडेय ने बताया कि आरोपों की जांच की जा रही है, जो भी जांच में सही पाया जाएगा। उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

Comments

comments

share it...