जंग के बीच रूस ने की यूक्रेन से बातचीत की पेशकश,

0
62

रूस-यूक्रेन के छिड़ी जंग का आज चौथा दिन है। कीव पर कब्जे के लिए रूस ने हमले और भी ज्यादा तेज कर दिए हैं। रूसी हमलों में अब तक सैंकड़ों नागरिकों के मारे जाने की खबर है। उधर, रूस के सेंट्रल बैंक पर अमेरिका, यूरोपीय संघ और ब्रिटेन ने प्रतिबंध लगा दिया है। जर्मनी ने रूसी विमानों के लिए अपने एयरस्पेस को बंद कर दिया है। यूक्रेन में जंग छेड़ चुका रूस एक बार फिर से बातचीत के लिए तैयार है। रूस ने खुद यूक्रेन से वार्ता की पेशकश की है। इसके लिए रूसी प्रतिनिधमंडल को बेलारूस भी भेजा गया है। खबर है कि, इस बार रूस बिना शर्त बातचीत के लिए तैयार हो गया है। रूस की ओर से दावा किया गया है कि, उसने यूक्रेन के दो बड़े शहरों का घेराव कर लिया है। इसमें से एक शहर दक्षिण और दूसरा दक्षिण-पूर्व में है। इस बीच यूक्रेन के दूसरे सबसे बड़े शहर खारकीव में रूसी सेना के दाखिल होने की भी खबर सामने आई है। रूस-यूक्रेन के बीच छिड़ी जंग में सैंकड़ों लोग मारे गए हैं। संयुक्त राष्ट्र की ओर से पुष्टि की गई है कि रूस की ओर से किए गए हमले में अभी तक 240 लोगों की मौत हुई है। हालांकि, यह संख्या और भी ज्यादा हो सकती है। रूस- यूक्रेन के बीच जंग खतरनाक मोड़ पर आ गई है। रूस हमलावर है तो यूक्रेन भी पूरी ताकत से मैदान में उतर चुका है। इस बीच यूक्रेन की ओर से दावा किया गया है कि, उसने कीव के बाहर 56 टैंकों वाली चेचन विशेष बलों की मजबूत दीवार को भी तोड़ दिया है।रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध में यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्र बेंगलुरु एयरपोर्ट पहुंचे। भारत वापस आईं एक छात्रा ने बताया कि रोमानिया और यूक्रेन में भारतीय दूतावासों ने शानदार काम किया, वे सक्रिय हैं। प्रधानमंत्री समेत पूरी भारत सरकार का बुहत धन्यवाद करते हैं।

Comments

comments

share it...