जेल में बंद पति की जमानत कराने हाईकोर्ट आई महिला के साथ लॉज में दुष्कर्म,

0
30

सिविल लाइंस में शुक्रवार की रात हाईकोर्ट के पास स्थित एक लॉज में एक महिला के साथ दुष्कर्म किया गया। आरोपी फुफिया ससुर हाजी मुश्ताक को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। महिला और उसका फुफिया ससुर एक ही लॉज के अलग अलग कमरे में रुके थे। महिला का पति जेल में बंद है। उसी की जमानत के अर्जी के लिए वह बुलंदशहर से आई थी। बुलंदशहर के खुर्जा देहात इलाके की रहने वाली महिला का पति जेल में बंद है। महिला हाईकोर्ट में जमानत अर्जी दाखिल करने के लिए फुफिया ससुर हाजी मुश्ताक के साथ 14 जनवरी को प्रयागराज पहुंची थी। अगले दिन उसे वकील से मिलना था।

महिला ने फोन कर रिश्तेदार को सूचना दी
महिला और हाजी मुश्ताक हाईकोर्ट के पास एक लॉज के अलग अलग कमरों में रुके थे। रात में करीब आठ बजे मुश्ताक महिला के कमरे में गया और उसके साथ जबरदस्ती करने लगा। महिला ने शोर मचाने की कोशिश की तो उसने धमकी दी कि उसके चार साल के इकलौते बेटे को मार देगा। दुष्कर्म के बाद वह अपने कमरे में चला गया। इसके बाद रात में फिर आया और दुष्कर्म किया। सुबह चार बजे महिला ने अपने एक और रिश्तेदार को फोन कर पूरी जानकारी दी।उस रिश्तेदार ने करेली में रहने वाली अपनी एक परिचित महिला को फोन कर लॉज भेजा। इसके बाद पुलिस को सूचना दी ,लेकिन मुश्ताक भाग निकला था। सिविल लाइंस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। रविवार को मुश्ताक को गिरफ्तार कर लिया गया। महिला का मेडिकल कराया गया है।

Comments

comments

share it...