तबादले से गुस्साए कर्मचारी ने भाजपा नेता पर किया हमला,

0
21

थाना ढली में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है। मामला रविवार का है। कुसम्पटी भाजपा मंडलाध्यक्ष जितेंद्र भोकटा पौधरोपण कार्यक्रम में शरीक होने के बाद घर लौट रहे थे। इस बीच चुरट के पास एक व्यक्ति बंदूक लेकर खड़ा था। घटना के दौरान मंडल अध्यक्ष बाल- बाल बच गए। हमले में कार को नुकसान पहुंचा। मंडल अध्यक्ष के साथ कसुम्पटी मंडल के उपाध्यक्ष समेत 3 व्यक्ति सवार थे।

गनीमत रही कि वाहन में बैठे दो लोग बाहर उतरे और आरोपी के कब्जे से बंदूक छुड़वाई। बताया जा रहा है कि आरोपी ने मंडल अध्यक्ष के साथ गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दी है। उधऱ ढली थाना पुलिस ने आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपी में आईपीएच महकमे में कार्यरत है। पिछले दिनों उसकी ट्रांसफर हो गई थी। उसे अंदेशा था कि उसकी ट्रांसफर के पीछे भाजपा मंडल अध्यक्ष का हाथ है।

कार्यक्रम में हो चुकी थी बहस 
मंडल अध्यक्ष शहर से सटे ग्राम पंचायत पटगैहर में पौधरोपण कार्यक्रम में पहुंचे थे। आरोपी कर्मचारी भी कार्यक्रम में मौजूद था और अपनी ट्रांसफ र को लेकर मंडल अध्यक्ष से उलझ गया। आरोप है कि उसने वहां पर भी मंडल अध्यक्ष से बदतमीजी की थी। लेकिन मौजूद लोगों ने विवाद को शांत कर दिया। इसके बाद कर्मचारी कार्यक्रम से लौट गया था। उसके बाद आरोपी बंदूक लेकर आया और कार्यक्रम खत्म होने के बाद सामने आ धमका।

Comments

comments

share it...