दिल्ली में आज कड़ाके की ठंड, मौसम विभाग ने जारी किया ‘कोल्ड डे’,

0
87

दिल्ली में आज कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना है। मौसम विभाग की ओर से पहले ही कोल्ड डे का अलर्ट जारी किया गया है। न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। हालांकि, सुबह कोहरे के बाद आसमान साफ रहने की उम्मीद है। दिल्ली के मौसम का असर एनसीआर व आसपास के अन्य इलाकों में भी दिखाई दे सकता है। इसके अलावा चंडीगढ़ में भी न्यूनतम तापमान में गिरावट देखी जा सकती है। पारा 10 डिग्री तक रहने का अनुमान है। देहरादून में भी न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। 

जनवरी खत्म होने को अब बस चार दिन ही बचे हैं, लेकिन ठंड का आलम यह है कि लोगों की कंपकंपी छूट रही है। दिनभर बादल छाए रह रहे हैं और बर्फीली हवाएं सितम ढा रही हैं। इस बीच भारतीय मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, समेत कई राज्यों में सुबह से ही घना कोहरा छाया रहेगा। वहीं दिल्ली-एनसीआर के इलाकों में आज यानी 26 जनवरी को कोल्ड डे का अलर्ट जारी किया गया है। 

Comments

comments

share it...