दिल्ली में हैवानियत: महिला से सामूहिक दुष्कर्म, बाल काटे

0
141

शाहदरा में आपसी दुश्मनी के चलते एक महिला को अगवा कर चार लोगों ने उसका दुष्कर्म किया। दरिंदे यहीं नहीं रुके इसके बाद उन्होंने महिला के बाल काटे और फिर उसके मुंह में कालिख पोतकर उसे घुमाया भी गया। 

पुलिस ने बताया कि दुष्कर्म के बाद आरोपियों ने उसके बाल काटे फिर उसे जूतों की माला पहनाकर सड़कों पर घुमाया गया। इस दौरान स्थानीय लोगों ने इस घटना को रोकने के बजाय आरोपियों का उत्साह बढ़ाया।

पुलिस से मिली ताजा जानकारी के अनुसार पीड़िता(20) शाहदरा के ही कस्तूरबा नगर इलाके की रहने वाली है। उसकी दोस्ती कुछ साल पहले 12-13 साल के एक लड़के से हो गई। धीरे-धीरे उनकी दोस्ती आगे बढ़ी तो परिवारवालों को इसकी खबर हो गई। पीड़िता जब 16 वर्ष की थी तो उसके घरवालों ने उसकी शादी कहीं और करा दी। हालांकि इसके बाद भी दोनों का मिलना-जुलना जारी रहा। अब पीड़िता को एक बच्चा भी है।बीते वर्ष पीड़िता ने उक्त लड़के से कह दिया था कि अब वह उससे नहीं मिल सकती। इसके कुछ ही दिन बाद नवंबर माह में उस लड़के(16) ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। उसकी मौत के बाद से ही लड़के का परिवार पीड़िता को बेटे की मौत का जिम्मेदार मान रहा था। परिवार तब से ही पीड़िता को अलग-अलग तरह से परेशान कर रहा था।

तब महिला अपने पति के साथ जाकर कड़कड़डूमा गांव में गुप्त तरीके से रहने लगी। मंगलवार को पीड़िता की बहन अपने घर से बहन के घर के लिए निकली तो आरोपी परिवार की चार महिलाएं और एक पुरुष उसके पीछे लग गए। बहन जब पीड़िता के घर पहुंची तो उन पांचों लोगों ने उसे अगवा कर लिया और कस्तूरबा नगर ले आईं।

Comments

comments

share it...