नौशेरा में खाई में गिरी बस, एक की मौत,

0
100

जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले में सोमवार को एक बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में करीब 56 लोग घायल हो गए हैं। इनमें से एक 65 वर्षीय यात्री की इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे की जानकारी चलते ही स्थानीय लोग मदद के लिए मौके पर पहुंचे।

सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस और सेना के जवानों ने स्थानीय लोगों के साथ मिल कर रेस्क्यू अभियान चलाया। बताया जा रहा है कि बस राजौरी-नौशेरा रूट पर थी। एडीसी नौशेरा सुखदेव सिंह ने बताया कि हादसे में चार गंभीर रूप से घायल मरीजों को जीएमसी अस्पताल जम्मू रेफर किया गया है।

Comments

comments

share it...