नौ साल में सबसे गर्म रहा दिन,

0
50

एक दिन पहले मौसम विभाग ने पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता की वजह से दिल्ली-एनसीआर में तेज हवा चलने और रात तक हल्की बारिश की संभावना जताई थी। हालांकि, शाम तक ऐसी स्थिति नहीं दिखी। सूरज के तल्ख तेवरों के कारण दिन में लोगों के पसीने छूट गए। शाम होते-होते कुछ राहत मिली। 

प्रादेशिक मौसम विभाग के अनुसार, रविवार का अधिकतम तापमान सामान्य से 5 अधिक 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम सामान्य के बराबर 14.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पिछले 24 घंटों में हवा में नमी का स्तर अधिकतम 91 और न्यूनतम 45 फीसदी रहा। मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को अधिकतम तापमान 31 और न्यूनतम 16 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा। हवा की रफ्तार 20 से 30 किलोमीटर प्रतिघंटा की रहेगी। इस सप्ताह के अंत तक न्यूनतम तापमान 16 व अधिकतम 34 तक बना रहेगा। 

दिल्ली का नजफगढ़ इलाका 35.7 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म रहा। यहां न्यूनतम तापमान 18.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा आयानगर में अधिकतम तापमान 34.4, स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में 33.8 और रिज इलाके में 33.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

Comments

comments

share it...