पत्नी ने की एक छोटी सी मांग तो बौखलाया पति, गर्दन में खंजर घोंप उतारा मौत के घाट,

0
70

हापुड़ के नान गांव निवासी पप्पू ने बेटी पूजा (40) की शादी करीब 18 साल पूर्व निवाड़ी थाना क्षेत्र के अबूपुर गांव निवासी हरेंद्र से की थी। कुछ साल बाद हरेंद्र की मौत हो गई। पूजा अपने दोनों बच्चों मनीष और प्रियंका के साथ अलग रहने लगी। इसी बीच उसके संबंध गांव निवासी सुभाष से हो गए।

पूजा के भाई सोनू ने बताया कि 2015 में उसने पहले से शादीशुदा सुभाष से कोर्ट मैरिज कर ली। सुभाष करीब आठ महीने पहले पूजा और दोनों बच्चों के साथ मोदीनगर में किराए का मकान लेकर रहने लगा। वह लोग दो माह पूर्व ही उमेश पार्क कॉलोनी में शिफ्ट हुए थे। सोनू का आरोप है कि बहन पूजा कुछ संपत्ति अपने दोनों बच्चों के नाम करने के लिए सुभाष पर दबाव बना रही थी। आपराधिक प्रवृत्ति के सुभाष ने मौका देखकर मंगलवार को पूजा की हत्या कर दीपुलिस ने बताया कि सुभाष अपने गांव अबूपुर भी जाता रहता था। मंगलवार सुबह पूजा के दोनों बच्चे मनीष (14) और प्रियंका (12) स्कूल चले गए। इसी बीच सुभाष उमेश पार्क पहुंचा और पूजा की हत्या करने के बाद मकान का ताला बाहर से बंदकर भाग गया। दिनभर मकान में कोई हलचल नहीं होने पर पड़ोसियों को संदेह हुआ तो उन्होंने कंट्रोल रूम को जानकारी दी। पुलिस ने मकान का ताला तोड़कर तो वहां पूजा का शव पड़ा था।
सोनू ने बताया कि सुभाष पूजा की हत्या करने के बाद मनीष और प्रियंका को स्कूल से अपने घर अबूपुर गांव ले गया। मां के बारे में पूछने पर सुभाष ने बच्चों को बताया कि उनकी मम्मी पिकनिक पर शिमला गई है और वह कई साल बाद आएगी। कुछ देर अबूपुर रखने के बाद सुभाष दोनों बच्चों को जंगल में किसी खंडहरनुमा मकान में ले गया। इसी बीच सुभाष को खोजती हुई पुलिस वहां पहुंच गई तब आरोपी बच्चों को वहीं छोड़कर भाग गया। परिजनों का आरोप है कि सुभाष बच्चों की हत्या करने की फिराक में था।

Comments

comments

share it...