फिरोजाबाद: बुखार का प्रकोप

0
38

बसई मोहम्मदपुर गांव का मजरा महुआहार में भी घर-घर चारपाई  बिछी है। डेढ़ हजार की आबादी वाले गांव में किसी परिवार में दो तो किसी में तीन लोग बुखार से पीड़ित हैं। साफ-सफाई तो दूर दवा का छिड़काव तक नहीं हुआ। युगराज सिंह (28) पुत्र पूरन सिंह ने बताया कि पिछले कई दिनों से बुखार आ रहा है। लगातार प्लेटलेट्स गिर रही हैं। बेटी शिवानी (13), संजना (11) की हालत ज्यादा खराब है। गांव के ही वीरेंद्र सिंह, रामवीर, राजवीर के घर में भी बच्चे बीमार हैं। राम सिंह बोले कि गांव में चिकित्सक से इलाज करा रहे हैं। गंभीर मरीजों को आगरा ले जाने को विवश होते हैं।
सदर ब्लॉक के सलेमपुर नगला खार में मुख्य रास्ते पर गंदगी और जलभराव है। पानी में मच्छरों का प्रकोप है। मंगलवार से स्कूल खुलने पर बच्चे पानी से होकर गुजरने को विवश हुए। गांव का तालाब भी ओवरफ्लो है। सनक सिंह ने कहा गांव में बीमारी फैल रही है पर व्यवस्थाओं में सुधार नहीं हो रहा है। भीकम सिंह के घर के आगे इतना पानी भरा था वह बोले हम खुद परेशान हैं कोई सुनने वाला नहीं है तो क्या करें।

Comments

comments

share it...