फुफेरे भाइयों की नदी में डूबने से मौत,

0
55

विंध्याचल थाना क्षेत्र के महुआरी खुर्द गांव निवासी महेश्वर दुबे के घर में शुक्रवार को रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया था। शनिवार सुबह महेश्वर दुबे का 17 वर्षीय पुत्र सत्यम अपने फुफेरे भाई 16 वर्षीय रितेश उर्फ ऋषि चौबे पुत्र मनोज चौबे निवासी सीतामढ़ी बनकट के साथ कर्णावती नदी में पूजन सामग्री प्रवाहित करने गया था।

इस दौरान गहरे जल में जाने से रितेश डूबने लगा। उसे बचाने में सत्यम भी नदी में डूब गया। शोर मचाने पर आसपास मौजूद लोग वहां पहुंचे और परिजनों को सूचना दी।

परिजन दोनों को बाहर निकालकर मंडलीय अस्पताल  लेकर आए। जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। दोनों की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दोनों अपने माता-पिता के इकलौते पुत्र थे।

Comments

comments

share it...