बहराइच: 50 हजार का ईनामी बदमाश गिरफ्तार,

0
32

डकैती के आरोपी को पकड़ने गई पुलिस पर बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।  पुलिस और बदमाशों के बीच रुक रुक कर लगभग आधे घंटे तक फायरिंग होती रही। आत्मरक्षा में पुलिस की ओर से चलाई गई गोली एक बदमाश के पैर में लगने से वह घायल होकर गिर गया, जबकि दो अन्य बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में कामयाब रहे।पुलिस ने चारों ओर से घेराबंदी  करते हुए बदमाश को गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। पकड़े गए बदमाश के ऊपर 50 हजार का इनाम भी घोषित है। इसके खिलाफ 37 आपराधिक मुकदमे भी दर्ज हैं।

एसपी सुजाता सिंह ने मोतीपुर थाना क्षेत्र में बीते दिनों हुई डकैती के फरार आरोपियों को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए थे। एसपी के निर्देश पर मोतीपुर पुलिस मुखबिरों का जाल बिछाए हुए थी। मुखबिर से सूचना मिली कि डकैती के कुछ आरोपी मटेरा थाना क्षेत्र में मौजूद हैं और वह किसी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं। इसकी जानकारी मोतीपुर पुलिस ने तत्काल एसपी को दी।एसपी ने मोतीपुर व मटेरा पुलिस की संयुक्त टीम को बदमाशों को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। मुखबिर की सूचना पर मटेरा थाना क्षेत्र के कोरियनपुरवा गांव में स्थित नहर पटरी के पास पुलिस पहुंची। पुलिस को देखते ही बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।बदमाशों की ओर से हुई फायरिंग से पुलिस अलर्ट हो गई। पुलिस और बदमाशों के बीच लगभग आधे घंटे तक मुठभेड़ चलती रही। इसी दौरान आत्मरक्षा में चलाई गई पुलिस की गोली एक बदमाश के पैर में जा लगी। जिससे वह मौके पर गिर गया।साथी के घायल होते ही दो अन्य बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने घेराबंदी कर बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। उसकी पहचान हिस्ट्रीशीटर मनीराम उर्फ मन्नी निवासी लखीमपुर के रूप में हुई है। एसपी सुजाता सिंह ने बताया कि पकड़े गए बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Comments

comments

share it...