भाजपा की जीत के बाद युवक ने जलाए शैक्षणिक प्रमाणपत्र

0
61

करहल निवासी शीलरतन ने शनिवार को अपने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के अंकपत्र और सनद को जला दिया। शीलरतन वीडियो में कह रहा है कि योगी सरकार में नौकरियां नहीं निकली थीं। उसे उम्मीद थी कि 2022 में सपा की सरकार बनेगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। 

शीलरतन का कहना है कि अब नौकरी की उम्मीद डूब चुकी है। वीडियो में शीलरतन कह रहा है कि योगी बाबा की सरकार में पहले भी नौकरी नहीं निकली थीं। अब भी नहीं निकलेगी। तब तक वो उम्र का मानक पूरा कर जाएगा। इसलिए उसने अपने अंकपत्र जला दिए हैं।शीलरतन की करहल कस्बे में ब्लॉक के सामने कंप्यूटर सेंटर की दुकान है। स्टेशन स्टेशनरी के साथ ही वह यहां जॉबवर्क का काम करता है। साथ ही कंप्यूटर से जुड़े काम करता है।

प्रदेश में भाजपा को मिला है प्रचंड बहुमत

भाजपा ने विधानसभा चुनाव 2022 में 255 सीटों पर जीत दर्ज की है। उसके सहयोगी दल अपना दल (एस) ने 12 और निषाद पार्टी ने छह सीटों पर कब्जा किया है। वहीं सपा गठबंधन के खाते में 125 सीटें आईं हैं। इनमें आठ सीटों पर रालोद और छह सीटों पर सुभासपा ने जीत दर्ज की। 

Comments

comments

share it...