भाजपा सांसद ने राहुल गांधी के खिलाफ दिया विशेषाधिकार हनन का नोटिस

0
77

संसद का बजट सत्र जारी है। कोरोना महामारी के चलते दोनों सदनों राज्यसभा और लोकसभा की कार्यवाही का समय बदल दिया गया है। इन सब के बीच आज राज्यसभा के लिए अच्छा दिन रहा क्योंकि सांसदों ने सदन में बाधा नहीं पहुंचाई। राज्य सभा को व्यवधान मुक्त दिवस बनाने के लिए सभापति वेंकैया नायडू ने सभी सांसदों को बधाई भी दी।

अब भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने राहुल गांधी के खिलाफ लोकसभा में विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया है। भाजपा सांसद ने राहुल गांधी पर अपने भाषण से लोगों को उकसाने का आरोप लगाया है। सांसद ने राहुल के खिलाफ सदन की अवमानना का नोटिस भी दिया है। भाजपा सांसद ने ट्वीट किया, “राहुल गांधी की मानसिकता जिन्ना के दो राष्ट्र के सिद्धांत का है। कल लोकसभा में दिया उनका भाषण देश को टुकड़ों में बांटने की साजिश है,आज उनके खिलाफ लोकसभा स्पीकर को विशेषाधिकार हनन व गलतबयानी का नोटिस दिया।भाजपा सांसद को अब अपने-अपने क्षेत्र में जाकर लोगों को बजट को समझाने की जिम्मेदारी मिली है। सभी सांसद लोगों को इसके फायदे बताएंगे।

Comments

comments

share it...