मुंबई से गोवा आए क्रूज में 66 यात्री कोरोना संक्रमित

0
280

मुंबई से गोवा आए क्रूज में 66 यात्रियों के कोरोना संक्रमित मिलने पर हड़कंप मच गया है। क्रूज में कुल 2000 यात्री सवार थे और इन सभी की जांच की गई थी।  गोवा के स्वास्थ्य मंत्री विश्वजीत राणे ने कहा कि संबंधित कलेक्टरों और मुंबई पोर्ट ट्रस्ट (MPT) के कर्मचारियों को इसकी जानकारी दी गई है। सभी अधिकारियों को इन यात्रियों को सुरक्षित उतारने के आदेश दिए गए हैं।
भारत में कोराना की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार बीते 24 घंटे में कोरोना के 37,379 नए मामले सामने आए हैं और 124 लोगों की मौत हो गई। इस बीच सक्रिय मरीजों की संख्या ने चिंता बढ़ा दी है। देश में अब सक्रिय मरीजों की संख्या 1,71,830 हो गई है जो कि चिंताजनक है।

Comments

comments

share it...