यहां समझिए हर सीट का गणित, 107 उम्मीदवारों के नाम का एलान,

0
64

भाजपा ने पहले व दूसरे चरण के लिए 107 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर शहर से चुनाव लड़ेंगे जबकि केशव प्रसाद मौर्य प्रयागराज की सिराथु सीट से प्रत्याशी होंगे। कैराना विधानसभा सीट से मृगांका सिंह भाजपा प्रत्याशी होंगी। 21 विधायकों का टिकट काटा गया है। भाजपा ने विधानसभा चुनाव में महिलाओं के लिए 10 सीटें, ओबीसी उम्मीदवारों के लिए 44 सीटें और एससी के लिए 19 सीटें घोषित की हैं। भाजपा ने पहले चरण की 58 सीटों में से 57 उम्मीदवारों व दूसरे चरण की 55 सीटों में से 48 पर प्रत्याशियों की घोषणा की है।भाजपा ने अलीगढ़ जिले की 7 में से 6 सीटों पर प्रत्याशी घोषित किए हैं। जिनमें एक शहर सीट को अभी होल्ड पर रखा है। माना जा रहा है कि इस सीट पर मौजूदा विधायक संजीव राजा और दूसरे दावेदारों में टिकट को लेकर कांटे की टक्कर है। वहीं जो छह सीटों पर उम्मीदवार घोषित किए हैं उनमें एक सबसे महत्वपूर्ण बरौली सीट पर बदलाव करते हुए मौजूदा विधायक ठाकुर दलबीर सिंह का टिकट काटा है। उनके स्थान पर भाजपा के ही एमएलसी पूर्व कद्दावर मंत्री ठाकुर जयवीर सिंह को टिकट दिया गया है। इसके अलावा पांच सीटों पर मौजूदा विधायकों को रिपीट किया है, जिनमें कोल से मौजूदा विधायक अनिल पाराशर, छर्रा से विधायक रविन्द्रपाल सिंह, इगलास से विधायक राजकुमार सहयोगी, खैर से विधायक अनूप प्रधान अतरौली से कल्याण सिंह के पौत्र प्रदेश सरकार में मंत्री संदीप सिंह को टिकट जारी किया गया है। लोगों को शहर सीट का इंतजार है और बरौली में विधायक का टिकट कटने पर किसी बड़े राजनीतिक घटनाक्रम का भी इंतजार है।

Comments

comments

share it...