योगी का आत्मविश्वास

0
13

मुख्यमंत्री योगी भाजपा प्रदेश मुख्यालय में आयोजित बैठक में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि साढ़े चार वर्ष में सरकार ने देश में प्रदेश की छवि को बदला है। प्रदेश में पहली बार तीन लाख करोड़ का निवेश हो रहा है। सरकारी क्षेत्र में साढ़े चार लाख नौकरियां देने के साथ निजी क्षेत्र में करोड़ों नौकरियां और स्वरोजगार भी दिया है। प्रदेश सरकार ने कोरोना प्रबंधन में सफलता हासिल करने के साथ टीकाकरण में भी देश में रिकार्ड बनाया है।बैठक में यूपी चुनाव के लिए प्रभारी बनाए गए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह व उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य भी मौजूद थे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि साढ़े चार वर्ष के शासन में कानून व्यवस्था में सुधार, निवेश, रोजगार और औद्योगिक विकास से प्रदेश की तस्वीर बदली है। प्रदेश की महिलाएं, युवा सहित हर वर्ग बिना किसी जाति धर्म के भेद के भाजपा को वोट देना चाहता है। 2022 में फिर भाजपा की सरकार बनेगी।

Comments

comments

share it...