राजधानी एक्सप्रेस में महिला यात्री से छेड़छाड़,गिरफ्तार

0
27

डिब्रूगढ़ से नई दिल्ली जा रही अप डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस के कोच संख्या बी आठ के सीट संख्या 17 पर 25 वर्षीय युवती डिब्रूगढ़ से नई दिल्ली जा रही थी। असम निवासी महिला जिस सीट पर थी, उसके ऊपर वाले बर्थ संख्या 18 पर राजस्थान के दौसा जिले के खेड़ला गांव निवासी सेना का जवान सुनील सिंह यात्रा कर रहा था।

वह वर्तमान में सिक्किम में तैनात है। आरोप है कि आधी रात के वक्त ट्रेन पटना से खुलकर पीडीडीयू जंक्शन पहुंचने वाली थी। सकलडीहा और कुछमन के बीच नशे में धुत सुनील सिंह ने महिला से छेडछाड़ शुरू कर दी। महिला के शोर मचाने पर आसपास के यात्री जाग गए।
इसकी सूचना किसी ने कंट्रोल को दी। ट्रेन रात पौने एक बजे पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या चार पर पहुंची। ट्रेन के पहुंचते ही जीआरपी व आरपीएफ के जवान मौके पर पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जीआरपी निरीक्षक आरके सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Comments

comments

share it...