राजधानी में जारी है शीतलहर का प्रकोप,

0
56

दिल्ली में मंगलवार को नौ साल की सबसे ज्यादा ठंड पड़ने के बाद से बुधवार से धूप निकल रही है, इसके बावजूद गुरुवार यानी आज भी गलन में कमी नहीं आई है। इसकी वजह दिल्ली-एनसीआर में चल रही शीतलहर है, इसके चलते तापमान में बढ़ोतरी होने पर भी सर्दी कम नहीं हुई है।

आज सुबह दिल्ली का औसत तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं अगर अलग-अलग क्षेत्रों के तापमान की बात करें तो सफदरजंग में 6.3 डिग्री, पालम में 7.3 डिग्री, लोधी रोड 5.8 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।


मौसम विज्ञान विभाग का अनुमान है कि सप्ताह के अंत तक कड़ाके की सर्दी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। फरवरी के पहले सप्ताह से न्यूनतम और अधिकतम तापमान में वृद्धि होने की वजह से ठंड से हल्की राहत मिल सकती है।मौसम विभाग के मुताबिक, 30 जनवरी तक राजधानी को कोहरे और बादलों के छाए रहने से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। 31 जनवरी को मौसम खुलने की संभावना है और सूरज देवता के दर्शन हो सकते हैं। गौरतलब है कि जब मैदानी इलाकों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम और अधिकतम तापमान सामान्य से साढ़े चार डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया जाता है, तब ठंडे दिन की घोषणा की जाती है। वहीं, जब अधिकतम तापमान सामान्य से साढ़े छह डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया जाता है, तब गंभीर स्तर की ठंड की घोषणा की जाती है।

Comments

comments

share it...