रूस यूक्रेन युद्ध का भारत की महंगाई पर क्या होगा असर?

0
33

रूस और यूक्रेन के बीच बढ़ रहा तनाव अब युद्ध का रूप ले चुका है। रिपोर्ट्स की मानें तो रूस ने यूक्रेन की राजधानी कीव समेत कुल 11 शहरों पर आक्रमण किया है। कई विशेषज्ञों का कहना है कि ये युद्ध एक नए वर्ल्ड ऑर्डर की ओर हमें ले जा रहा है। इसके कई खतरनाक परिणाम विश्व को भुगतने पड़ सकते हैं। आज की इस वैश्विक दुनिया में हर देश दूसरे देश से परस्पर रूप से जुड़ा हुआ है। ऐसे में इस युद्ध का व्यापक प्रभाव भारत पर पड़ेगा। रूस यूक्रेन युद्ध भारत की राजनीतिक, सामरिक और आर्थिक स्थिति को बड़े स्तर पर प्रभावित करने वाला है। कई विशेषज्ञों का कहना है कि भारत इस समय बीच मझधार में फंस चुका है। उसके लिए ये तय कर पाना काफी मुश्किल हो गया है कि यूरोप या रूस किसके साथ जाना सही रहेगा। ऐसे में इस युद्ध ने आज दोबारा गुटनिरपेक्षता की नीति को प्रासंगिक कर दिया है। ये युद्ध अगर आने वाले समय में एक बड़ा रूप लेता है, तो इससे भारत की अर्थव्यवस्था बुरे तौर पर प्रभावित होगी। इसी कड़ी में आज हम जानेंगे कि रूस यूक्रेन युद्ध का भारत की महंगाई पर क्या असर होगा?भारत और यूक्रेन के बीच एक मजबूत व्यापारिक संबंध है। यूक्रेन के लिए भारत 15वां सबसे बड़ा निर्यात बाजार है। वहीं दूसरी ओर भारत के लिए यूक्रेन 23वां सबसे बड़ा एक्सपोर्ट मार्केट है। ऐसे में ये युद्ध दोनों देशों के व्यापारिक हितों को बुरी तौर पर प्रभावित करने वाला है।

Russia Ukraine War

Comments

comments

share it...