रेलिंग पर चढ़ा और उफनाई गंगा में लगा दी छलांग, तलाश जारी

0
19

बलिया के हल्दी थाना क्षेत्र में श्रीराम घाट पर बने जनेश्वर मिश्र सेतु पर शुक्रवार सुबह बाइक से एक युवक पहुंचा। पुल की रेलिंग पर चढ़ा और अचानक गंगा में छलांग लगा दी। आसपास के लोगों उसे ऐसा करते शोर मचाया। सूचना पर पुलिस पहुंची। गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश की जा रही है। गंगा में छलांग लगाने वाला युवक हल्दी थाना क्षेत्र के भरसोता गांव का निवासी है।प्रत्यदर्शियों ने बताया कि अभिमन्यु सिंह (20) पुत्र विजेंद्र सिंह निवासी भरसोता शुक्रवार सुबह जनेश्वर मिश्र पुल पर पहुंचा और बाइक वहीं पर खड़ी कर दी। अचानक पुल की रेलिंग पर चढ़ गंगा में छलांग लगा दी। ये देख आसपास मौजूद लोग अवाक रह गए। तत्काल मामले की सूचना पुलिस को दी गई। गोताखोरों की मदद ले उसकी तलाश की जा रही है। अभी पता नहीं चला है।

Comments

comments

share it...