लड़के वालों ने मांगे 11 लाख, मना किया तो बारात लेकर नहीं आए,

0
58

राजस्थान के भरतपुर के मथुरा गेट थाना इलाके में रहने वाली लड़की दहेज के लिए शादी तोड़ने वाले लड़के के घर के बाहर धरना दे रही है। लड़की के आने के बाद लड़के के घर वालों ने अंदर से गेट बंद कर लिया। उसके लगातार आवाज लगाने के बाद भी किसी ने दरवाजा नहीं खोला। इधर, लड़की को धरना देते देख आसपास के लोग उससे विवाद करने लगे। लड़की ने कहा कि जब तक जिंदा हूं यहीं धरने पर बैठी रहूंगी।

दरअसल, हाउसिंग बोर्ड इलाके में रहने वाली खुशबू की शादी प्रिंस नगर के कौशल से तय हुई, लेकिन वर पक्ष ने बारात लाने के लिए वधु पक्ष से 11 लाख रुपये देने की मांग कर दी। दुल्हन बनकर बैठी लड़की के पिता ने महेश ने इतनी बड़ी रकम देने से मना कर दिया। इससे नाराज वर पक्ष के लोग बारात लेकर नहीं आए। देर रात तक बारात का इंतजार करने के बाद लड़की के पिता ने मथुरा गेट थाने पहुंचे और वर पक्ष के खिलाफ केस दर्ज कराया। पुलिस ने मामले की जांच कर रही है।  

जानकारी के अनुसार लड़की के पिता ने लड़के के पिता से बारात न आने का कारण पूछा तो उन्होंने कहा कि लड़का अस्पताल में भर्ती है। इसके बाद सोमवार को लड़की लड़के के घर पहुंच गई। घर के बाहर धरना दे रही लड़की ने कहा कि अगर लड़का बीमार है तो उसे उससे मिलना है, बिना मिले वह यहां से नहीं जाएगी। 

इस तरह लड़की के लड़के के घर के बाहर धरने पर बैठने से आसपास की महिलाओं और लोग उससे विवाद करने लगे। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं मानी। लड़की और लड़के के पड़ोसियों के बीच हो रहा विवाद काफी देर बाद शांत हो सका। हालांकि लड़की लड़के से मिलने की जिद पर अड़ी हुई है। 

Comments

comments

share it...