सपा ने तय किए 40 टिकट,

0
46

सपा का राष्ट्रीय लोकदल, महान दल, प्रगतिशील समाजवादी पार्टी, जनवादी पार्टी, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी समेत कई अन्य दलों के साथ गठबंधन है। पहले चरण में 58 और दूसरे चरण में 55 सीटें शामिल हैं। इसमें राष्ट्रीय लोकदल को करीब 35 सीटें मिलने की बात कही जा रही है। हालांकि सपा करीब छह उम्मीदवारों को रालोद के टिकट पर मैदान में उतारने की तैयारी में है।

इस गुणा-भाग के बीच मंगलवार को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की अध्यक्षता में स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक हुई। सूत्र बताते हैं कि इनमें से 40 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम तय कर दिए गए हैं। जल्द ही इनकी घोषणा की जाएगी। बुधवार को भी स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक होगी। इसमें भी करीब 50 नाम तय होने की उम्मीद है।सपा के साथ गठबंधन में शामिल महान दल को पहला टिकट मिला है। यह टिकट बदायूं जिले के बिल्सी से महान दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष केशवदेव मौर्य के बेटे चंद्र प्रकाश मौर्य को दिया गया है। हालांकि अभी सपा की अधिकृत सूची जारी नहीं की गई है। पर, केशवदेव का कहना है कि महान दल और सपा गठबंधन से बिल्सी विधानसभा क्षेत्र में चंद्रपकाश मौर्य के नाम पर सहमति बनी है

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की संस्तुति के बाद उनके नाम की घोषणा कर दी गई है। इसी तरह दल को मिलने वाली अन्य सीटों पर भी एक या दो दिन में घोषणा हो जाएगी।

Comments

comments

share it...