सुहागरात पर पति की हरकत से पत्नी हैरान, विवाहिता ने खोला बड़ा राज

0
64

पीड़ित युवती का मायका कमला नगर इलाके में है। उसके पिता कारोबारी हैं। उनको कैंसर है। युवती ने एसएसपी को बताया कि 28 नवंबर 2021 को शाहगंज क्षेत्र निवासी युवक से शादी हुई थी। वह एक निजी बैंक में रिलेशनशिप मैनेजर है। ससुर जल निगम से सेवानिवृत्त अधिकारी हैं।

सुहागरात पर पति ने की अभद्रता 

आरोप है कि सुहागरात पर पति कमरे में आया था। वह नशे में था। उसने पूछा तो अभद्रता करने लगा। ससुराल में कुछ दिन बाद ही उसके सांवले रंग को लेकर ताने मारे जाने लगे। उससे 50 लाख रुपये की मांग की। पिता के बीमार होने के कारण यह बात मायके में नहीं बताई। 

विवाहिता ने सास से बात की। कहा कि पति उससे कोई रिश्ता नहीं रखता है। इस पर सास ने चुप रहने के लिए बोल दिया। एक निजी काउंसलर के पास भेजा। उसने काउंसलर को बताया कि पति ड्रग्स लेता है। यह कोई मामूली बात नहीं है। मगर, काउंसलर उल्टा उसे ही समझाने लगे। 

निजी काउंसर ने भी लिया पति का पक्ष 

काउंसलर ने कहा कि पति रिश्ता नहीं रख रहा है तो कोई बात नहीं। बाद में आदत हो जाएगी। वह पति का ही पक्ष लेने लगा। इस पर वो काउंसलर के पास से आ गई। 

विवाहिता को आशंका है कि पति चरस पीता है। इसे सिगरेट में भरता है। वह समलैंगिक भी है। एसएसपी ने मामले में कार्रवाई के निर्देश दिए है। आरोपी पति से पुलिस पूछताछ करेगी। वह चरस कहां से लेकर आता है, यह भी पता किया जाएगा।

Comments

comments

share it...