सौतेले पिता और फूफा ने किशोरी के साथ किया सामूहिक दुष्कर्म,

0
52

किशोरी की मां ने आरोप लगाया कि उसके पति ने उसकी और बेटी की जिंदगी खराब कर दी है। किशोरी ने बताया कि पापा उसकी मम्मी को बहुत मारते हैं। कई बार पुलिस से मदद मांगी लेकिन कुछ नहीं हुआ। किशोरी ने बताया कि 13 जनवरी को मम्मी घर से बाहर गई थी। 

उसके पिता और फूफा ने मौका पाकर उसे पकड़ लिया। आरोप है कि उसका रजाई से मुंह दबाया गया और उसके साथ बुरा काम किया। होश में आने पर दुष्कृत्य का पता चला। उसने मम्मी के आने पर घटना बताई। विरोध करने पर उसके पापा ने मम्मी और उसे खूब पीटा। कई दिन तक बंधक बनाकर रखा। अब किसी बंधन मुक्त हुए। महिला ने बताया कि उसकी यह दूसरी शादी है। शादी के बाद से उसके ननदोई का हस्तक्षेप भी बढ़ गया है। महिला ने दोनों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई। इस मामले में सीओ सिविल लाइन देवेश सिंह ने बताया कि किशोरी की ओर से ही शिकायत मिली है। आरोपी को थाने बुलाया गया है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।  

Comments

comments

share it...